
Success Quotes In Hindi For Students
- आप चुपचाप मेहनत करते रहें। जब आपको सफलता मिलेगी, तो उसका शोर खुद-ब-खुद सब को सुनाई दे जाएगा।
- राह में जितनी भी बढ़ी मुश्किलें आएंगी, उसके बाद पाई जाने वाली सफलता का स्वाद उतना ही अधिक होगा। यदि हम दुनिया में कुछ बदलाव लाना चाहते हैं, तो हमें सबसे पहले खुद में बदलाव लाना होगा।
- वह व्यक्ति हारा हुआ नहीं, जो कि हार चुका है, बल्कि वह है, जो जीतना ही नहीं चाहता।
- सपनों को साकार होते हुए देखने के लिए सबसे पहले इन सपनों पर विश्वास करना जरूरी है।
- जीवन ईश्वर का दिया हुआ एक उपहार है, इसे आप व्यर्थ ना गवाएं।
- हर चीज के बारे में शिकायत करते रहना समस्याओं का हल नहीं है । बजाए शिकायत करने के समस्याओं का हल ढूंढने की कोशिश करें।
- अच्छा और बुरा असल में कुछ भी नहीं होता। यह सिर्फ अपने अपने नजरिए का फर्क होता है।
- कभी-कभी यह नहीं देखा जाता कि किस व्यक्ति की योग्यता ज्यादा है। बल्कि यह देखा जाता है की मंजिल को पाने की भूख किसमें ज्यादा है।
- जिंदगी इस तरह से जियो कि यदि कोई दूसरों के सामने आपकी बुराई भी करता है तो लोग उस पर विश्वास ना करें।
- ज्यादातर लोग यह सोचते हैं कि मैं पैसा कैसे कमा सकता हूं बजाए उसके उन्हें यह सोचना चाहिए कि मैं लोगों की जिंदगी में अच्छा बदलाव कैसे ला सकता हूं।
- एक नदी पत्थर को इसलिए नहीं काट पाती कि वह ताकतवर है बल्कि इसलिए कि नदी दृढ़ है।
- इससे फर्क नहीं पड़ता कि आप कितनी नींद लेते हैं। फर्क इससे पड़ता है कि आप उस वक्त क्या करते हैं जब आप जाग रहे होते हैं|
You may also like Happiness Quotes in hindi
- जिंदगी में अकेले चलना सीखें क्योंकि यह जरूरी नहीं है कि जो लोग आपके साथ शुरुआत करें वे परिणाम आने तक आपके साथ ही हों।
- छोटे-छोटे अनेक प्रहारों से बड़े से बड़ा पेड़ भी काट दिया जाता है।
- यदि आप खुद को जान लेते हो और अपने दुश्मन को भी जान लेते हो, तो आप अनेक लड़ाईयां लड़ सकते हो और अनेक जीत हासिल कर सकते हैं।
- सफलता आपके पास चलकर नहीं आती। आपको सफलता के पास खुद चलकर जाना पड़ता है।
- हमें अपनी जिंदगी को इस तरह से बनाना चाहिए जैसे हमने इसके बारे में सपना बुना था।
- हर दिन कुछ न कुछ नया सीखने की कोशिश जरूर करें। आप सीखना बंद नहीं करेंगे तो आप कभी बूढ़े नहीं होंगे।
- एक असफल आदमी और एक सफल आदमी में बड़ा फर्क, ताकत का या ज्ञान का नहीं होता बल्कि यह केवल इच्छा शक्ति का ही होता है।
- असफलता को एक विकल्प मानना बंद कर दो। वही व्यक्ति दुनिया में सफल हुए हैं, जिन्होंने यह समझ लिया असफलताएं ही सफलता के शुरुआती कदम हैं।
- छोटे लक्ष्य रखोगे, तो छोटी सफलता मिलेगी और अगर आप अपने लक्ष्य बड़े निर्धारित करोगे, तभी आपको महान सफलता मिलेगी।
- अगर आप चीजों में उलझ जाते हैं, और कुछ नहीं सीखते, तो यह आपकी गलती है। आप चीजों में उलझकर भी कुछ नया सीख लेते हैं, तो यह आपका अनुभव है।
- जो लोग असफल होने से डरते हैं वे कभी सफलता का असली आनंद नहीं ले पाते।
- यदि आप असफल हो रहे हैं, तो यकीन मानिए कुदरत आपको बड़ी सफलता अर्जित करवाना चाहती है। गलतियां सभी करते हैं, लेकिन केवल बुद्धिमान लोग ही गलतियों से सबक भी लेते हैं।
- दूसरों की गलतियों से सबक लेकर ही आगे बढ़ने में समझदारी है। बजाय इसके कि खुद गलतियां करके सबक लिए जाएं।
“मैंने अपने करियर में 9000 से अधिक शॉट गंवाए हैं। मैंने लगभग 300 गेम गंवाए हैं। 26 बार मुझ पर गेम जीतने वाले शॉट लेने के लिए भरोसा किया गया और चूक गया। मैं अपने जीवन में बार-बार असफल हुआ हूं। और इसलिए मैं सफल हुआ।” – माइकल जॉर्डन